֍:पिंजरे में बकरी देख फंसा तेंदुआ§ֆ:वन विभाग ने तेंदुए को जल्द कब्जे में लेने के लिए जगह-जगह पिंजरे लगाए. इसी के साथ घटनास्थल के पास के इलाके में पिंजरे में एक बकरी को बांध दिया. पिंजरे में लगाई गई बकरी को उठाने के चक्कर में तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया. तेंदुए के पिंजड़े में कैद होने से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है. वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर ककरहा रेंज कार्यालय चली गई है. §֍:दो गायों को भी बनाया शिकार§ֆ:बहराइच में इसी तेंदुए ने किसान की जान लेने के बाद देर रात दो गायों पर भी हमला कर दिया. जिसके बाद लोगों ने वन विभाग पर जोर दिया. जिसके बाद वन विभाग ने लोगों की नराजगी को देखते हुए तेजी से तेंदुए को पकड़ने की प्रक्रीया शुरु कर दी और जल्द ही उसे पकड़ लिया गया. §֍:§उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के आतंक से लोग काफी समय तक परेशान थे. अब भेड़िए के बाद तेंदुए ने रविवार को खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया. इससे किसान की मौके पर ही मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने एक्शन लेते हुए तेंदुए की खोज शुरु कर दी. जगह-जगह पिंजरे लगाए गए. जिसके बाद तेदुंए को वन विभाग द्वारा पड़क लिया गया.

