֍:गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार आरोपी §ֆ:लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के साबरमती जेल में ही कैद है. गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों का बिहार कनेक्शन सामने आया है. दोनों शूटर बिहार के पश्चिमी चंपारण के नरकटिया तहसील के मसही गांव के रहने वाले हैं. रविवार सुबह हमलावर मुंबई में सलमान के घर के बाहर हवा में तीन गोलियां चलाकर गुजरात भाग गए थे. आरोपियों को कच्छ के मातनमढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया और इसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया.
§֍:मुंबई पुलिस की कई राज्यों में छापेमारी §ֆ:मुंबई पुलिस की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि सलमान के घर पर फायरिंग की साजिश पहले से रची गई थी. सूत्रों के मुताबिक दोनों हमलावर 1 महीना से पनवेल में रह रहे थे.हरिग्राम इलाके में स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट में आरोपियों ने किराए पर फ्लैट लिया था. साजिश को अंजाम देने के लिए हमलावरों ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की चार बार रेकी की थी.
इससे पहले आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुंबई पुलिस कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े पिछले मामलों में शामिल संदिग्धों की जांच के लिए राजस्थान पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को शामिल किया गया था. इसके अलावा सलमान खान के घर से जुड़े मामले का तार हरियाणा से शूटरों जुड़ने के बाद हरियाणा पुलिस भी एक्टिव हुई थी.
§बॉलीवुड के ‘दंबग’ सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों ही शूटर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं. आरोपों के मुताबिक विक्की और सागर ही बाइक से रविवार को तड़के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे और फायरिंग को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि दोनों फायरिंग करने के बाद मुंबई से चले गए थे और बाद दर्शन के लिए कच्छ के माधनी माता मंदिर आए थे.

