ֆ:
विहिप ने लाओस सरकार की इस पहल का स्वागत किया है और कहा कि जहां संपूर्ण विश्व भगवान राम के प्रति श्रद्धानवत है तो दूसरी ओर भारत में मुट्ठी भर लोग सत्ता सुख के लिये श्रीराम को काल्पनिक बता कर देश शर्मसार करने में लगे हैं।
§लाओस ने अयोध्या की श्री रामजन्म भूमि में विराजित रामलला पर डाक टिकट जारी किया है। इसके पहले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया था।

