֍:कुणाल कामरा को पुलिस का नोटिस §ֆ:मुंबई पुलिस ने कहा कि कुणाल अभी मुंबई में नहीं हैं. MIDC पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कुणाल कामरा की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिसे आगे की जांच के लिए खार पुलिस को सौंप दिया गया. §֍:विवादित बयान पर एक्शन §ֆ:एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने की वजह से शिवसैनिक भड़के हुए हैं. इस बीच सोमवार को बीएमसी के अधिकारियों की टीम ने मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो के एक हिस्से को ढहा दिया है. इसी स्टूडियो में कामरा ने वह विवादित शो किया था, जिसमें शिंदे पर टिप्पणी की गई थी. §महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर हंगामा बरपा हुआ है. इस मामले में अब खार पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है. खार पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजकर पुलिस के सामने पेश होने को कहा है. खार पुलिस ने कुणाल कामरा के घर समन भेजकर उन्हें आज सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है.

