• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home साक्षात्कार

Exclusive Interview: भारतीय कृषि बाजार में प्रसिद्ध हुए K+S के उत्पाद

Fiza by Fiza
September 27, 2024
in साक्षात्कार
0
Exclusive Interview: भारतीय कृषि बाजार में प्रसिद्ध हुए K+S के उत्पाद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:1. K+S फर्टिलाइजर कंपनी कैसे किसानों के लिए काम कर रही है?§ֆ:K+S Fertilizers (India) Pvt. Ltd जर्मन की एक भारतीय शाखा है। यह दुनिया की सबसे पुरानी माइनिंग कंपनी है। यह दूनिया में चौथे नंबर की पोटाश बनाने वाली कंपनी है। आज पूरी दुनिया में K+S के पोटाश और उससे संबंधित खाद का निर्य़ात किया जाता है। भारत में पोटाश की कोई भी खदान मौजूद नहीं है इसलिए भारत पोटाश आयात पर निर्भर है। लेकिन K+S दूसरी कंपनियों से अलग है। जर्मन में जो माइनिंग है, वहां पोटेशियम के साथ- साथ मैग्नीशियम भी पाया जाता है। इस अद्भुत चमत्कार के काण K+S के खाद्य उत्पादों में पोटाश और मैग्नीशियम का संपूर्ण मिश्रण देखने को मिलता है। हमारे उत्पादों की खासियत है कि हम किसानों के लिए पूरी निष्ठा से काम करते आ रहे हैं। कंपनी जर्मन की होने के बवाजूद भारतीय किसानों की मांगों का पूरा ख्याल रखती है। किसानों तक पहुंचने के लिए हमारी कई रणनीतियां रहती हैं, जिनपर काम करने के लिए हमारी इन हाउस टीम मौजूद है। जो भारतीय किसानों के बीच हमारे उत्पादों की महत्तवता को पूरा करने का काम कर रही है। K+S की कई खादे हैं जिनमें दो अहम है: पोटेशियम सल्फेट और पेटेंटकाली है। यह दोनों ही खादे ऑर्गेनिक खेती के लिए भी प्रमाणित हैं। एक साल में K+S 65 लाख टन पोटाश, एमओपी और पोटाश आधारित खादे बनाती है। जिसमें 10 लाख टन तक एसओपी बनता है, और 45 लाख टन एमओपी बनता है। भारत से K+S का काफी पुराना रिश्ता है। पिछले 70 साल से K+S भारत में एमओपी की अपूर्ति करती आ रही है।

§֍:2. भारत के कौन- कौन से राज्यों में K+S आज किसानों के लिए काम कर रही है?§ֆ:K+S लंबे समय से भारतीय बाजार में अपने उत्पादों के साथ मौजूद है। भारतीय किसानों के बीच हमारे उत्पादों की पहचान दूसरी कंपनियों से अलग है। हमारे उत्पादों पर भरोसा करने वाले किसान काफी जागरुक हो चुके हैं। भारतीय बाजार में K+S के उत्पादों की बात करें तो, आज कंपनी 13 राज्यों में काम कर रही है। जहां खाद की एक बड़ी रेंज हमारे पास है। K+S की रेंज को सोलू ब्रेड के नाम से जाना जाता है। K+S के पास आज 15 तरह की अलग- अलग खादे हैं। किसानों के लिए जर्मन खाद एसओपी भी दो फॉर्म में मौजूद है, एक पॉउडर में आता है दूसरा दाने के फॉर्म में आता है। किसान अपनी फसलों के हिसाब से खाद का चयन कर सकते हैं। साथ ही किसानों को उन खादों के इस्तेमाल से बचना चाहिए जो जमीन की लवण क्षमता को खत्म कर रही हैं। किसान फसल के हिसाब से खाद का चुनाव करें ताकि उनकी फसल को नुकसान ना पहुंचे और जमीन की गुणवत्ता भी खराब न हो।

§֍:3. K+S के उत्पाद किसानों के बीच कैसे पहुंच रहे हैं? कंपनी की मार्केट स्ट्रेटेजी क्या रहती है?§ֆ:किसानों के साथ हमारा काम करने का तरीका थोड़ा अलग है। फील्ड के लिए K+S के पास अपनी टीम है। भारत के 13 राज्यों में कंपनी काम कर रही है, इन राज्यों में अलग अलग जगह पर करीब 60 से ज्यादा सेल्स और एरिया मैनेजर हैं, जिनमें 4 एग्रोनोमिस्ट हैं। हमारा फोक्स किसान की जरुरतों को समझना है। हमारी टीम तहसील लेवल पर किसानों को अपने उत्पादों की जानकारी देती हैं। साथ ही टीम द्वारा किसानों को खाद के प्रति जागरुक करने का भी काम किया जा रहा है। हमारी टीम किसानों को बताती है कि उनकी फसल में किन- किन चीजों की आवश्यकता है, जमीन में किस खाद्य पदार्थ की कमी नजर आती है। यह सभी जानकारियां किसानों को कंपनी द्वारा दी जाती हैं। रही बात मार्केटिंग स्ट्रेटिजी तो जब देश का किसान जागरूक होगा तो उसे जमीन और अपनी फसल के लिए बाजार में मौजूद उत्पादों को चुनने में समस्या नहीं आएगी। किसानों की जागरुकता ही किसी भी उत्पाद पर उनके भरोसे को बढ़ाती है। इसलिए हम उत्पाद की गुणवत्ता का हमेशा ख्याल रखते हैं। ताकि बाजार तक किसानों को बेहतर क्वालिटी वाला उत्पाद पहुंच सके। K+S अपने उत्पादों को किसानों पर थोपने का काम नहीं करता बल्कि हम किसानों के भरोसे को जीतने का काम करते हैं।

§֍:4. फसल क्रांति के माध्यम से आप किसानों को क्या संदेश देना चाहेंगे ? §ֆ:फसल क्रांति के माध्यम से किसानों को यही संदेश देना चाहेंगे कि आप सबसे पहले मिट्टी की जांच कराएं। किसानों को पता होना चाहिए कि उनकी जमीन में कौन से पोषक तत्वों की कमी है, उसके आधार पर किसानों को खाद का चुनाव करेना चाहिए, साथ ही किसान भाई ऐसी मिट्टी की प्रयोगशालाएं चुनें, जहां उन्हें सही जांच रिपोर्ट मिले। इसके साथ ही किसान खाद का गलत तरीके से इस्तेमाल ना करे, खाद का सही इस्तेमाल ही उनकी फसल की सुरक्षा को बनाए रखता है। किसानों को अपनी जागरुकता को बढ़ाने की जरुरत है ताकि वो नई खेती की तकनीकों से परिचित रहे।



§ֆ:§फसल की उपज और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किसान खेतों में खाद का प्रयोग करते हैं। लेकिन किसानों के लिए आज बाजार में कई तरह की खाद मौजूद है। किसानों के भरोसे और विश्वास को जीतने के लिए कई कंपनियां अपने नए- नए उत्पाद बाजार में लेकर आती है। इसी कड़ी में जर्मन की K+S Fertilizers (India) Pvt. Ltd लंबे समय से अपने उत्पादों साथ मौजूद है। तो क्या है K+S? और क्या है इसके उत्पादों की खासियत। आइये जानते हैं कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेंदर रोपडिया से। पेश हैं उनसे बातचीत है कुछ खास अंश।

Previous Post

हेमंत सोरेन का किसानों को संदेश, 80% गांव देहात के लिए तैयार होगा प्लान!

Next Post

हरियाणा: शुरु हुई धान की खरीद, अब किसानों को नहीं बनवाना पड़ेगा गेट पास

Next Post
हरियाणा: शुरु हुई धान की खरीद, अब किसानों को नहीं बनवाना पड़ेगा गेट पास

हरियाणा: शुरु हुई धान की खरीद, अब किसानों को नहीं बनवाना पड़ेगा गेट पास

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.