देश की अग्रणी कृषि रसायन कंपनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने फसल सुरक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने नवीनतम कीटनाशक उत्पाद ‘मकेरा’ को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। अत्याधुनिक Broflanilide 300 G/L SC तकनीक से युक्त यह नया कीटनाशक उत्पाद भारतीय किसानों के लिए फसल सुरक्षा का एक प्रभावी और टिकाऊ समाधान प्रदान करेगा।
कंपनी द्वारा आयोजित डिजिटल लॉन्च कार्यक्रम में सेल्स एंड मार्केटिंग प्रेसिडेंट श्री ईश्वर रेड्डी, जीएम मार्केटिंग श्री सुधांशु श्रीवास्तव सहित राष्ट्रीय स्तर की संपूर्ण मार्केटिंग टीम शामिल हुई। इस अवसर पर ‘मकेरा’ के उपयोग, विशेषताएं और प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
कीटनाशक की खास विशेषताएं
लॉन्च कार्यक्रम में बोलते हुए श्री सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि ‘मकेरा’ की विशेष बनावट इसे चबाने वाले कीटों, लीफ माइनर, और कुछ थ्रिप्स पर अत्यंत प्रभावी बनाती है। इसकी नवीन कार्यप्रणाली न केवल तेजी से असर दिखाती है, बल्कि यह कीटों पर लंबे समय तक नियंत्रण बनाए रखती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उत्पाद उन कीटों पर भी प्रभावी सिद्ध हुआ है, जो आमतौर पर अन्य कीटनाशकों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं।
मकेरा किन फसलों के लिए उपयोगी है?
यह कीटनाशक विशेष रूप से टमाटर, मिर्च, बैंगन, पत्ता गोभी, मक्का, अरहर और सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों के लिए तैयार किया गया है। इन फसलों में कीट प्रकोप की स्थिति में मकेरा एक विश्वसनीय और सटीक समाधान बनकर उभरता है, जिससे किसानों को बेहतर पैदावार और अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा।
कृषि में तकनीकी नवाचार की दिशा में मकेरा एक मील का पत्थर
कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए ईश्वर रेड्डी ने कहा, “मकेरा एक क्रांतिकारी उत्पाद है, जो कीट प्रबंधन में आधुनिक सोच और नवीन तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है। इसका मजबूत प्रभाव और भरोसेमंद परिणाम इसे कृषि क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने वाला उत्पाद बनाते हैं। हम चाहते हैं कि यह उत्पाद किसानों की पैदावार और आय दोनों बढ़ाने में मददगार साबित हो।”
मार्केटिंग टीम को मिला प्रशिक्षण
इस अवसर पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें मार्केटिंग टीम को ‘मकेरा’ के वैज्ञानिक आधार, उपयोग के तरीके और इसकी लाभकारी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उत्पाद की जानकारी सही ढंग से किसानों तक पहुंचे और वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।
चैनल पार्टनर्स के माध्यम से राज्यों में हो रहा है विस्तार
कंपनी ने जानकारी दी कि ‘मकेरा’ को देशभर में “कृषज आइकॉन मीट” के माध्यम से चैनल पार्टनर्स के बीच पेश किया जा रहा है। हाल ही में कंपनी की दक्षिण भारत मार्केटिंग टीम ने आंध्र प्रदेश में मकेरा का सफलतापूर्वक लॉन्च किया। आगामी सप्ताहों में यह अन्य राज्यों में भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा।

