֍:IMD का अलर्ट §ֆ:तो क्या भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जारी आंकड़ों से ज्यादा गर्मी हमें महसूस होती है? जी हां… ये बात सही है. वैसे भी कुछ दिन पहले एक स्टडी आई थी, जिसमें कहा गया था कि भारत के सभी नागरिक जितना तापमान बर्दाश्त करते हैं, वह पहले ही तय सीमा से ऊपर है.
ये जरूरी नहीं कि सिर्फ हवा गर्म हो तभी गर्मी लगे. कई बार ह्यूमिडिटी यानी आद्रता बढ़ने से भी गर्मी ज्यादा महसूस होती है. मौसम विभाग ने हीट इंडेक्स या महसूस होने वाले तापमान (Feel-like Temperature) को मापना शुरू कर दिया है. जिसमें तापमान और रिलेटिव ह्यूमिडिटी को नापा जाता है. ताकि गर्मियों के दिन के सटीक आंकड़ों को पेश किया जा सके.
§֍:महसूस होने वाली गर्मी 55.4 डिग्री पहुंची§ֆ:मौसम विभाग ने पिछले साल 1 अप्रैल से हीट इंडेक्स की गणना शुरू की. विभाग हीटवेव की भविष्यवाणी अधिकतम तापमान के आधार पर देता है. अगर महसूस होने वाले तापमान की बात करें तो इस सीजन में दिल्ली में सबसे अधिक हीट इंडेक्स दर्ज किया गया. बुधवार यानी 22 मई 2024 को ये 55.4 डिग्री सेल्सियस था. जबकि बृहस्पतिवार यानी 23 मई 2024 को दूसरा सबसे अधिक तापमान यानी 50 डिग्री सेल्सियस था. §गर्मी बढ़ रही है. या हमें ज्यादा महसूस हो रही है. दिल्ली में तापमान 23 मई 2024 को 41 डिग्री सेल्सियस था लेकिन गर्मी महसूस हो रही थी 50 डिग्री वाली. कुछ दिन में हो सकता है कि हम सभी 56 डिग्री सेल्सियस गर्मी महसूस करें. 41 डिग्री सेल्सियस सामान्य से एक ही डिग्री ज्यादा है. लेकिन गर्मी बहुत ज्यादा महसूस हो रही है.

