֍:क्यों महंगी हो रही आपकी थाली?§ֆ:इसे ऐसे समझिए कि अगर एक साल पहले खाने का कोई सामान खरीदने के लिए आपने 177.2 रुपये खर्च किए थे, तो अब उतना ही सामान खरीदने के लिए आपको 192.6 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं.
§֍:क्यों महंगा हो रहा है खाना?§ֆ:इसकी कई वजहें हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, फूड एक्सपोर्ट पर रोक और इम्पोर्ट पर टैरिफ कम करने का भी कुछ खास फायदा नहीं दिखा.
पिछले साल कई इलाकों में सूखा पड़ा था और इस साल ज्यादातर राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाया, जिस कारण दालें, सब्जियां और अनाज जैसी खाद्य पदार्थों की सप्लाई में काफी कमी आई.
§֍:तापमान का पड़ा असर §ֆ:हालांकि, आमतौर पर गर्मियों में सब्जियों की सप्लाई कम हो जाती है, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही कमी आई. उसकी वजह ये रही कि देश के ज्यादातर हिस्से में तापमान सामान्य से 4 से 9 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा.
चिलचिलाती गर्मी के कारण सब्जियां भी खराब हुईं और प्याज, टमाटर, बैंगन और पालक जैसी फसलों की बुआई में रुकावट आ रही है. आमतौर पर किसान मॉनसूनी बारिश से पहले सब्जियों की बुआई शुरू कर देते हैं, लेकिन इस साल गर्मी के कारण इस पर असर पड़ा है. इस कारण सब्जियों की कमी और बढ़ गई है.
एक साल में सब्जियां और दालें ही सबसे ज्यादा महंगी हुई हैं. इस साल मई में सब्जियों की महंगाई दर 27.33% और दालों की 17.14% रही. एक साल पहले तक जितनी सब्जियां 161 रुपये में खरीद सकते थे, अब उतनी ही खरीदने के लिए 205 रुपये रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं.
§भारत में खाना-पीना महंगा हो रहा है. नवंबर 2023 के बाद से खाद्य महंगाई दर 8 फीसदी के ऊपर बनी हुई है. एक साल में ही ये लगभग तीन गुना बढ़ गई है. मई 2023 में 2.91% थी, जो मई 2024 में बढ़कर 8.69% हो गई.खाने का सामान कितना महंगा या सस्ता हुआ, इसे कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) से मापा जाता है. मई 2024 में CFPI 8.69% था. इसका मतलब हुआ कि एक साल पहले जो सामान खरीदते थे, अब वही खरीदने के लिए 8.69% ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है.

