֍:क्या मिलता है लाभ?
§ֆ:पशु के कान का टैग पशुओं का 12 अंको का आधार कार्ड है. इस टैग के नंबर को वेबसाइट पर डालते ही आप जानवर की पूरी जानकारी ले सकते हैं. इस टैग के हिसाब से पशुओं को अस्पताल में टीकाकरण, इलाज में सरकारी मदद मिलती है. इसमें पशु का बीमा आदि शामिल होता है. पशु के चोरी होने पर भी आप इस टैग की मदद से पशु को खोज सकते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार सरकार की इस मुहिम से पशुओं के साथ पशु पालकों को भी कई लाभ मुहैया कराए जा रहे हैं.
§भारत में कई किसान अधिक कमाई के लिए पशु पालन का सहारा लेते हैं. इससे खेती के साथ अधिक कमाई और रोजाना का खर्चा मिल जाता है. ऐसे में पशु पालन एक सही बिजनेस बन जाता है. बता दें, कि भारत में कई पशु पालक अपने जानवरों के कान में एक प्रकार का टैग लगवाते हैं. बिलकुल ये कहना सही होगा कि ये टेग पशु की खरीद-फरोख्त और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहनाया जाता है. साथ ही ये टैग पशु को पहचान दिलाता है. पशु की पहचान यानि उनका रजिस्ट्रेशन. यह टैग आप अपने नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र पर जाकर पशु की जानकारी के हिसाब से टैग लगाते हैं.

