֍:जानें है करोड़ का मालिक हाजी इकबाल §ֆ:सपा और बसपा सरकार के कार्यकाल में मोहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा खनन माफिया था. उसने करोड़ों का अवैध कारोबार फैला रखा था. खनन के अवैध कारोबार से उसने अवैध संपत्ति अर्जित की.
मई 2022 में सहारनपुर पुलिस ने हाजी इकबाल के करीबियों की एक सौ सात करोड़ की 123 संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया था. मई 2022 में जब जांच की गई तो मोहम्मद इकबाल और उसके गैंग के नाम पर कुल 123 संपत्तियां दर्ज थीं, जिनकी कीमत 364013130/- रुपये (छत्तीस करोड़ 40 लाख तेरह हजार एक सौ तीस रुपये) बताई गई थी.
ये तमाम संपत्तियां हाइवे किनारे की थीं, जिन पर बेशकीमती बाग लगे थे, लिहाजा बाजार मूल्य में इनकी कीमत बढ़कर लगभग 1069304180/- (एक सौ छह करोड़ तिरानवे लाख चार हजार एक सौ अस्सी रुपये) आंकी गई थी.
§֍:कार्रवाई से कतराती रहीं पिछली सरकारें!§ֆ:यूपी में हाजी इकबाल ऐसा खनन माफिया रहा है, जिस पर हाथ डालने से सरकारें तक कतराती रहीं. बसपा सरकार में खनन के कारोबार से लेकर कौड़ियों के दाम में चीनी मिल खरीदने में हाजी इकबाल की बड़ी भूमिका रही, जिससे उसने अरबों की संपत्ति बनाई. इसी संपत्ति पर सहारनपुर पुलिस ने दो साल पहले मई 2022 में कार्रवाई की थी.
§उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के समय कभी हाजी इकबाल उर्फ बाला (Haji Iqbal) के नाम की तूती बोलती थी. खनन के कारोबार में हाजी इकबाल का आशीर्वाद उससे जुड़े लोगों को करोड़पति बना रहा था. अब उसी हाजी इकबाल की अपराध से जुटाई संपत्ति पर कार्रवाई हो रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाजी इकबाल की 4440 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. हाजी इकबाल की पहले भी अरबों की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं. उस पर करीब 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं.

