֍:अनंत-राधिका की शादी में परफॉर्म करेंगे मामे खान§ֆ:मामे खान 12 जुलाई को होने वाली शादी में शिरकत करने के साथ-साथ वहां परफॉर्म भी करेंगे. जैसलमेर के मामे खान को शादी का कार्ड भेजे जाने पर लोक कलाकारों और जैसलमेर में खुशी की लहर है. साल की सबसे बड़ी शादी की चर्चा पिछले कुछ समय से खूब हो रही है. शादी से पहले कई प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं.
§֍:एक्साइटेड हैं मामे खान§ֆ:मामे खान ने एक वीडियो जारी कर बताया कि वे बहुत खुश हैं. वे हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के कार्यक्रम में शामिल होते आए हैं. इससे पहले भी अंबानी परिवार के कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की है, साथ ही परफॉर्म भी किया है. मामे खान ने बताया कि वे शादी में जाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं. वे वहां राजस्थानी लोक गीतों के साथ साथ अपने बॉलीवुड गीतों को भी परफॉर्म करेंगे.
§֍:जानें कौन हैं मोमे खान §ֆ:जैसलमेर के सत्तो गांव के रहने वाले मामे खान को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से 2022 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. मामे खान कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलने वाले भारत के पहले लोक कलाकार हैं. राजस्थानी लोक गीतों के साथ बॉलीवुड गीतों में अपनी आवाज देकर मामे खान काफी लोकप्रिय हो चुके हैं. उनके कई प्राइवेट एलबम भी निकले हैं.
§बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर शहनाई बजने वाली है. उनके बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट संग 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी होने वाली है. जैसलमेर निवासी और मांगणियार जाति के प्रसिद्ध लोक कलाकार मामे खान को भी शादी का इंवाइट मिला है.

