֍:किस महीला को मिलेंगे 1 हजार रुपये §ֆ:सबसे पहले ये जान लेते हैं कि दिल्ली की किन महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे. दिल्ली सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि ऐसी महिलाएं जो सरकारी पेंशन क लाभ नहीं ले रही हो, सरकारी नौकरी में न हो और टैक्स नहीं भरती हो, उन सभी को एक हजार रुपये दिए जाएंगे. इस योजना में 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला आवेदन कर सकती है.
§֍:कैसे करना होगा आवेदन?§ֆ:महिलाओं के मन में एक सवाल ये भी है कि इस योजना के लिए उन्हें कैसे आवेदन करना होगा. इसके लिए महिलाओं को सिर्फ सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा. यानी एक फॉर्म में जानकारी देनी होगी कि वो तमाम शर्तों को पूरा करती हैं. इसके बाद उन्हें पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे. हालांकि सरकार ने बताया है कि इसकी रैंडम जांच होगी. यानी अयोग्य महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
§֍:जानें कब से शुरू होगी योजना?§ֆ:दिल्ली सरकार की तरफ से इस योजना के ऐलान के बाद से ही तमाम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब से ये योजना लागू हो रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने साफ किया है कि ये योजना लोकसभा चुनाव के बाद लागू होगी. इसे कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा और उसके कुछ दिन बाद योजना लागू हो जाएगी. यानी अभी एक हजार वाली इस स्कीम को लागू होने में कुछ महीने लग सकते हैं.
§दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए इस बार बजट में कई बड़ी घोषणाओं की. इन घोषणाओं में 18 साल से ऊपर हर महिला को 1 हजार रुपये देना का भी वादा किया गया. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद महिला सम्मान योजना की शुरुआत करते हुए इसकी जानकारी दी. सीएम केजरीवाल ने बताया कि कैसे दिल्ली की महिलाओं को ये एक हजार रुपये की मदद मिलेगी और इसके लिए क्या नियम रहेंगे. अब इस योजना को लेकर दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल हैं. तो आइये जानते हैं, कैसे राजधानी दिल्ली में रहने वाली महिलाएं ‘आप’ सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकती हैं.

