֍:यहां होगी बारिश§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु और श्रीलंका के तटीय इलाकों में आज बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश, वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा आईएमडी ने तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है.§֍:इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट§ֆ:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में 27-29 नवंबर तक घने कोहरे की संभावना है. इसके लिए राज्य में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है. वहीं, हरियाणा-चंडीगढ़ और पंजाब के इलाकों में 28 से 30 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. यूपी के इलाकों में 27 नवंबर – 1 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आईएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.§भारत के कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. 29 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया वेस्टमर्न डिस्ट र्बेंस एक्टिव होगा, जिसके कारण उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है. आईएमडी के मुताबिक, आज से राष्ट्रीमय राजधानी दिल्लीर और एनसीआर में आज न्यूडनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई.

