• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

जानें क्या है ये मेट गाला जहां लाखों रुपये का ट‍िकट खरीद रेड कार्पेट पर चलती हैं मॉडल

Fiza by Fiza
May 8, 2024
in मनोरंजन
0
जानें क्या है ये मेट गाला जहां लाखों रुपये का ट‍िकट खरीद रेड कार्पेट पर चलती हैं मॉडल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
֍:जानें क्या है मेट गाला §ֆ:इस साल ही नहीं, मेट गाला से सेलेब्स की रेड कार्पेट ड्रेसेज सोशल मीडिया पर चर्चा का हॉट टॉपिक बन जाती हैं. लेकिन क्या आपने भी कभी सोचा है कि न्यू यॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की सीढ़ियों पर बिछे रेड कार्पेट पर पोज करने के अलावा इस मेट गाला इवेंट का सिर-पैर क्या है? इस इवेंट को लेकर देसी जनता में एक जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है कि आखिर ये माजरा है क्या? तो चलिए बताते हैं…

???? new video of ariana performing “7 rings” at the met gala pic.twitter.com/IYwGtGNaKQ

— ale ☀️ (@17POSITIONS) May 8, 2024


§֍:एक म्यूजियम में कैसे घुस गया फैशन?§ֆ:न्यू यॉर्क का मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, जिसे शॉर्ट में ‘मेट’ (Met) भी कहा जाता है, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा म्यूजियम है. इस म्यूजियम का एक कॉस्टयूम इंस्टिट्यूट है, जो 1946 से पहले तक एक अलग इंस्टिट्यूट था और इसका नाम ‘म्यूजियम ऑफ कॉस्टयूम’ आर्ट था. कॉस्टयूम इंस्टिट्यूट जब मेट में मिला तभी तय हो गया था कि उसकी फंडिंग का इंतजाम वो खुद करेगा.

§֍:फैशन में दिखता है आर्ट फॉर्म§ֆ:माना जाता है कि इसके पीछे एक तगड़ा सवाल है- ‘फैशन को आर्ट फॉर्म माना जाए या नहीं?’ मगर इस सवाल का दूसरा हिस्सा ये है कि हर दौर का फैशन या कॉस्टयूम अपने दौर की लिटरेचर, सोसाइटी और कभी-कभी पॉलिटिक्स का भी एक रिफ्लेक्शन होता है. और इतिहासकार भी ये मानते ही हैं कि फैशन भी इंसानी सभ्यता के विकास को समझने की बहुत बड़ी कड़ी है. जैसे- 1976 के ‘द ग्लोरी ऑफ रशियन कॉस्टयूम’ थीम वाले मेट गाला में ‘पीटर द ग्रेट’ के बूट्स और ‘कैथरीन द ग्रेट’ की सिल्वर वेडिंग ड्रेस प्रदर्शनी का हिस्सा थे. ये दोनों चीजें फैशन ही नहीं, इतिहास का भी गहरा हिस्सा हैं. कई क्लासिक फिल्मों के आइकॉननिक आउटफिट्स भी इसका हिस्सा होते हैं, जो डिजाईन के प्रोसेस और उसकी कला को समझने में काम आते हैं.
§֍:ये चीजें बनाती है मेट गाला को खास
§ֆ:मगर इस संस्था का महत्त्व समझना हो तो यूं समझा जा सकता है कि यहां पिछले 600 साल के 35 हजार से ज्यादा फैशन पीस संरक्षित करके आर्काइव किए गए हैं. मेट गाला 2024 में ही कॉस्टयूम इंस्टिट्यूट के संरक्षित और संभाले हुए 50 से ज्यादा एंटिक डिजाईन डिस्प्ले पर हैं. साथ ही 250 से ज्यादा आउटफिट्स डिस्प्ले किए गए हैं, जिनमें से कईयों को साउंड स्केपिंग और डिजिटल एनीमेशन के जरिए रीक्रिएट किया गया है.
ये कॉस्टयूम इंस्टिट्यूट अपने रूटीन फंक्शनिंग, स्टाफ की सैलरी और शानदार प्रदर्शनियों का सारा खर्च खुद निकालता है, जिसके लिए ये शानदार चैरिटी इवेंट होता है, जिसे हम ‘मेट गाला’ के नाम से जानते हैं. ये इवेंट और भी ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए हो जाता है क्योंकि मेट का कॉस्टयूम इंस्टिट्यूट अपना खर्च खुद संभालने वाला डिपार्टमेंट तो है ही, ऊपर से अक्सर ये अपने रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा मेन म्यूजियम को भी देता है.

“there’s nothing more timeless than a saree” — Alia Bhatt at the Met Gala 2024! #AliaBhatt #MetGala pic.twitter.com/eqFZPj3XAw

— ☁️ (@softiealiaa) May 8, 2024


§֍:टिकट की कीमत जान उड़ा जाएंगे होश §ֆ:मेट गाला 2024 के एक टिकट की कीमत 75 हजार डॉलर यानी 62 लाख रुपये से ज्यादा है. जबकि 10 सीट के एक टेबल का चार्ज 350 हजार डॉलर यानी 2 करोड़ 92 लाख रुपये से ज्यादा है. कॉस्टयूम इंस्टिट्यूट का जो महत्त्व है, उस हिसाब से उन्होंने मेट गाला का पूरा सेटअप डिजाईन कर रखा है. ये फैशन की दुनिया के वो इवेंट है, जहां फैशन का ‘फ’ जानने वाले हर एक शख्स की नजर है. यानी अगर आप एक डिज़ाइनर या फैशन ब्रांड हैं, और आपका डिजाईन या प्रोडक्ट मेट गाला के रेड कार्पेट पर है, तो वो दुनिया की हर आंख तक पहुंच सकता है. इन टिकटों से आने वाला सारा पैसा मेट गाला को ही जाता है. §मंगलवार को सुबह खबरें देखने वालों का पाला मेट गाला 2024 (Met Gala) से सामने आई, आलिया भट्ट की खूबसूरत तस्वीरों से पड़ ही चुका होगा. जहां आलिया की शानदार हैंड-क्राफ्टेड फ्लोरल साड़ी का जलवा लोगों की नजरों पर जादू कर रहा है. वहीं फैशन की दुनिया के इस इवेंट से और भी सेलेब्स के शानदार, खूबसूरत और कुछ विचित्र आउटफिट आपको दिख जाएंगे.
Previous Post

25 मई के लिए दिल्ली तैयार, 13 हजार से ज्यादा बूथ पर तैनात 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी

Next Post

ग्लोबल वार्मिंग से फीकी रहेगी केसर आम की फसल, बाजार भाव पर पड़ेगा असर

Next Post
ग्लोबल वार्मिंग से फीकी रहेगी केसर आम की फसल, बाजार भाव पर पड़ेगा असर

ग्लोबल वार्मिंग से फीकी रहेगी केसर आम की फसल, बाजार भाव पर पड़ेगा असर

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.