֍:जानें क्या है KCC योजना §ֆ:सरकार ने किसानो के फायदे के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन योजना की शुरुआत की है. केंद्र सरकार की इस योजना में जमीन को गिरवी रखकर बहुत कम ब्याज पर किसान खेती किसानी के लिए कर्ज ले सकते हैं. किसानों के लिए सरकार द्वारा लाई गई इस लोन योजना को किसान क्रेडिट कार्ड या ग्रीन कार्ड कहा जाता है.
§֍:किसान ऐसे उठाएं लाभ §ֆ:1998 में इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और नाबार्ड के साथ मिलकर की है. इस योजना के तहत किसान अपने नजदीकी बैंक जाकर अपने जमीन के कागजात जमा कर और लोन लेने की सामान्य कागजी औपचारिकताएं पूरी कर कर्ज ले सकते हैं. किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार किसानों को मात्र 4% ब्याज दर पर 3 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराती है. हालाकि इसके लिए कुछ शर्त होते हैं जिसका पालन करना होता है.
§֍:केसीसी लोन योजना के बारे में जानकारी§ֆ:इस योजना का नाम-किसान क्रेडिट कार्ड योजना है. इसे केंद्र सरकार ने साल 1998 में प्रारंभ किया है. इसका फायदा भारत का कोई भी किसान ले सकता है. इस कर्ज स्कीम का उद्देश्य कम ब्याज दर में किसानों को लोन उपलब्ध कराना है. इसमें किसान 3 लाख रुपए तक का लोन चार प्रतिशत ब्याज पर ले सकते हैं. अगर किसान इससे ज्यादा लोन लेते हैं तो ब्याज दर बढ़ जाता है.§किसानों को खेती- किसानी के लिए हमेशा पैसों को जरूरत रहती है. किसान को फसल लगाने, उसमें खाद पानी देने और इसके देखभाल के लिए कहीं ना कहीं से पैसो का इंतजाम करना पड़ता है. कई बार तो किसान मोटे ब्याज पर साहूकार और बैंक से कर्ज भी लेते हैं. ऐसे में किसान फसल नहीं होने या सही उपज नहीं होने पर कर्ज के दलदल में फंस जाते हैं.

