֍:जानिए क्या होती है Dry Ice§ֆ:बता दें, जब इन लोगों को अस्पताल में ले जाया गया तो वहां उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि इन लोगों ने जो चीज खाई थी वो दरअसल ड्राई आइस है. यह कार्बन डाई ऑक्साइड का ठोस रूप होता है. इसका इस्तेमाल कूलिंग एजेंट के रूप में किया जाता है. अब मेडिकल से लेकर फूड इंडस्ट्री में इसका इस्तेमाल हो रहा है. यह एकदम सूखी बर्फ की तरह होती है और यह पानी से बनाई हुई नहीं होती है. यह काफी उपयोगी तो है, लेकिन यह काफी खतरनाक भी है.
§֍:रेस्तरां में गए लोगों को क्यों होने लगी खून की उल्टियां §ֆ:इसकी खास बात ये है कि यह काफी ठंडी होती है. अगर घर वाली नॉर्मल बर्फ की बात करें तो उसका तापमान माइनस 2-3 होता है, लेकिन इसकी सतह का तापमान माइनस 80 डिग्री तक होता है. यह सामान्य बर्फ की तरह गीली नहीं होती है. आपने देखा होगा कि सामान्य बर्फ तो जैसे ही ज्यादा तापमान में आती है तो पिघलने लगी है और उसका पानी बन जाता है, लेकिन ड्राई आइस के साथ ऐसा नहीं है, यह ज्यादा तापमान में आने पर पिघलने की बजाय धुआं बनकर उड़ने लगती है.
§֍:कैसे बनाई जाती है ड्राई आइस? §ֆ:इस बर्फ को बनाने के लिए पहले कार्बन डाई ऑक्साइड को 109 डिग्री फॉरेनाइट तक ठंडा करके कम्प्रेस किया जाता है, जिससे यह गैस बर्फ बन जाती है और इसकी शेप छोटे या बड़े टुकड़े में कंवर्ट कर दी जाती है.
§֍:क्यों होती है खतरनाक? §ֆ:इसमें कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस होती है, लेकिन ये इतनी खतरनाक नहीं होती. हालांकि, यह काफी ज्यादा ठंडी होती है, इस वजह से इससे शरीर की कोशिकाएं मरने लगती है. ऐसे में इसे सीधे छूने के लिए मना किया जाता है. साथ ही कहा जाता है कि इसे एयर टाइट बॉक्स में नहीं रखना चाहिए. इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
§वक्त के साथ- साथ चीजों का चलन तो बढ़ रहा है. लेकिन वहीं चीजें लोगों की जाने दुश्मन बनती जा रही हैं. जी हां दिल्ली एनसीआर से सटे गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गुरुग्राम के एक रेस्तरां में खाना खाने गए 5 लोगों को अचानक खून भरी उल्टियां होने लगी. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. पांचों लोगों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन ऐसा हुआ क्यों, क्या इसकी वजह रेस्तरां का खाना था. बिल्कुल नहीं! दरअसल इन लोगों ने ड्राई आइस का सेवन किया था. हालांकि पुलिस ने गुरुग्राम के La Forestta Cafe के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस की ओर से जांच भी शुरु कर दी गई है. लेकिन अब लोग यह जानना चाहते हैं कि ये ड्राई आइस क्या होती है, जिसे खाने के बाद खून की उल्टी शुरू हो गईं?

