֍:इन राज्यों में चलेगी लू §ֆ:पश्चिम बंगाल और बिहार के गंगा तटीय क्षेत्रों के कुछ भागों में 5 मई तक लू चलने की संभावना है. अगले 4 दिनों के दौरान तेलंगाना, कर्नाटक, तटीय आंध्र और यनम, गुजरात और ओडिशा के कुछ भागों में लू चलने की संभावना है. 4 मई को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, 4 और 5 मई को विदर्भ में, 4 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और सप्ताहांत में दक्षिणी राजस्थान में लू चलने की संभावना है.
§֍:क्या कहा IMD ने?§ֆ:5 मई से 8 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की/हल्की बारिश होने की संभावना है. 4 मई और 5 मई को हरियाणा चंडीगढ़-दिल्ली और 5 मई को पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है. 5 मई तक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और उसके बाद 6 से 9 मई के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है.
§֍:8 मई में ऐसे रहेगा मौसम §ֆ:8 मई तक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 6 मई से 8 मई तक तेलंगाना और कर्नाटक में भी बारिश होने की संभावना है.
देश में लू की स्थिति और मौसम पूर्वानुमान पर आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार कहते हैं, “अगले तीन दिनों तक देश के पूर्वी क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रहेगी. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में लू की स्थिति बनी रहेगी. तीन दिनों के बाद, आंधी-तूफान की गतिविधि के कारण लू कम हो जाएगी. अगले चार दिनों तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में इसी तरह की लू की स्थिति बनी रहेगी. दो दिनों के बाद अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है.”
§भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 मई तक पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में भीषण गर्मी की स्थिति की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान जताया है.

