ֆ:वीडियो में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के सुखोई सू-30एमकेआई फाइटर जेट से दागा जाता है. इसके बाद मिसाइल हाइपरसोनिक गति से उड़ते हुए टारगेट को कुछ ही सेकेंड में ध्वस्त कर देता है. इतना भयानक धमाका होता है कि टारगेट पूरी तरह से नष्ट हो जाता है. यह एक एंटी-रेडिएशन मिसाइल है.
यानी ऐसी सैटेलाइट जिसे दुश्मन का कोई राडार सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम, रेडियो फ्रिक्वेंसी यंत्र, या किसी भी तरह का संचार सिस्टम इसे पकड़ नहीं सकता. इस मिसाइल की तुलना रूस की खतरनाक मिसाइल Kh-31PD से की जा रही है. रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए इस मिसाइल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया था.
§ֆ:RudraM-2 मिसाइल को DRDO ने डिजाइन किया है. इसे बानाया है भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने मिलकर. इसकी लंबाई 18 फीट होती है. यह करीब 155 किलोग्राम वजन का हथियार लेकर उड़ान भर सकता है. इसमें प्री-फ्रैगमेंटेड वॉरहेड लगाया जाता है.
§6791.4 km/hr की स्पीड से दुश्मन पर हमला करेगी भारत की नई सुपर किलर मिसाइल. नाम है रुद्रम-2 (RudraM-2). यह हवा से सतह पर मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल (Air-To-Surface Hypersonic Missile) है. हाल ही में इसकी टेस्टिंग का एक वीडियो सामने आया. जो आप यहां नीचे देख सकते हैं.

