֍:बिजनेस के लिए बढ़िया है ये नस्ल§ֆ:पशु पालन धीरे -धीरे कारोबार का रूप लेता जा रहा है. जहां किसान पशु पालन अलग से कमाई करने के लिए करते थे. वहीं, अब इसका कारोबार शुरु हो गया है. कई लोग तो अपनी नौकरी छोड़कर इस कारोबार से लाखों की कमाई हर महीने कर लेते हैं. §֍:जानें बलूचिस्तान की इस गाय में क्या है खास§ֆ:लाल सिंधी गाय मूल रूप से बलूचिस्तान से इजात हुई नस्ल है. इस नस्ल की गाय देखने में काफी भारी-भरकम और गुस्सैल रूपी लगती हैं. लेकिन ये गाय काफी शांत स्वभाव की होती है. हालांकि, ये गाय वजन में काभी भारी होती हैं. दूध की बात करें तो लाल सिंधी गाय एक ब्यान्त में औसतन 1840 लीटर तक दूध दे देती है. ये गाय ज्यादातर पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक जैसे कई राज्यों में देखी जाती हैं. यहां के किसान पशु पालन के लिए अधिकतर इसी गाय की नस्ल को चुनते हैं, क्योंकि इस गाय से अच्छी कमाई हो जाती है. §֍:क्या खाती है लाल सिंधी गाय?§ֆ:लाल सिंधी नस्ल की गाय खाने में बाजरा, चोकर, मक्का जैसी चीजों के साथ हरा चारा मिलाकर बड़ा ही चाव से खाती हैं. इस नस्ल की गाय हरी सब्जियों के छिक्कल खाना भी पसंद करती हैं. साथ ही फलीदार चारा भी इनका फेवरेट खाना है. इनके भारी भरकम शरीर को देखते हुए, पाचन क्रिया को सही रखने के लिए इस नस्ल की गाय को खाने के करीब एक घंटे बाद पानी पिलाना जरूरी होता है.§भारत में किसान पशु पालन को अधिक कमाई के रूप में इस्तेमाल करते हैं. इससे कई किसानों को कई फायदे होते हैं. आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी देसी नस्ल की गाय के बारे में, जो कि 20 लीटर दूध देती है. इस गाय का नाम है लाल सिंधी गाय. जिसका शरीर हल्के भूरे और लाल रंग का होता है. इसकी ऊंचाई लगभग 120 सेमी से लेकर 140 सेमी तक होती है. लंबाई की बात करें तो लाल सिंधी गाय की लंबाई 140 सेमी तक होती है. कई किसान जो कि पशु पालन से कारोबार करते हैं, उनके लिए ये गाय किसी वरदान से कम नहीं है.

