֍:झांसी में किसान मेले का आयोजन §ֆ:
किसान मेला और श्री अन्न महोत्सव के बारे में Central Agriculture University के निदेशक (शिक्षा) डॉ अनिल कुमार ने बताया कि इस आयोजन में प्रगतिशील किसानों के अलावा कृषि क्षेत्र के उद्यमी, कृषि वैज्ञानिक और छात्र शामिल होंगे.
§֍:इन राज्यों की रहेगी भागीदारी §ֆ:डॉ कुमार ने बताया कि हर साल फरवरी में आयोजित होने वाला उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी के किसानों के लिए बहुत अहम होता है. इन राज्यों के प्रगतिशील किसान इस मेला में हिस्सा लेंगे.
§֍: मिलेट्स पुनरुद्धार पर फोक्स §ֆ:केंद्र सरकार की पहल पर यूपी सरकार ने मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम शुरू किया है. इसके तहत किसानों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में मददगार साबित हो रही श्री अन्न की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस क्रम में यूपी सरकार किसान मेला में जुटने वाले किसानों को मिलेट्स की खेती के महत्व से रूबरू कराने के लिए Millets Processing से बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएगी. इसमें श्री अन्न से पकवान बनाने की एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है.
§֍:फार्म मशीनरी की लगेगी प्रदर्शनी§ֆ:डॉ कुमार ने बताया कि किसान मेला में अत्याधुनिक कृषि यंत्रों से किसानों को अवगत कराने के लिए Modern Farm Machinery Exhibition लगाई जाएगी. इस दौरान किसान किसानों को ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन कर खेती में इसके फायदों से परिचित कराया जाएगा. साथ ही Crop Cafeteria में किसानों को उन्नत फसलों की खेती करने के लिए उन्नत बीज और खाद के उपयोग की जानकारी दी जाएगी. इसमें आधुनिक बीजों की बिक्री भी होगी. इसमें मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती और फलों में स्ट्रॉबेरी एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती की तकनीकी जानकारी किसानों को दी जाएगी.
§Farmers Fair 2024 : साल की शुरुआत में गई कृषि मेलों का आयोजन किया जा रहा है. किसानों को कृषि संबंधित नई तकनीकों से जागरुक करने के लिए राज्य सरकारों का अहम रोल है. इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्याल में कृषि मेला का आयोजन करने जा रही है. इस मेले का आयोजन फरवरी में 8 से 10 तारीख को किया जाएगा. यूपी सरकार के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में Millets Recipes Competition भी आयोजित की गई है. तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे.

