֍:निजामुद्दीन औलिया दरगाह पहुंचे किरेन रिजीजू §ֆ:सूफी फाउंडेशन के प्रमुख और अजमेर दरगाह के गद्दी नशीं हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री द्वार चादर भेजने की परंपरा 1947 से चली आ रही है. लगातार 11वां मौका है, जब प्रधानमंत्री अजमेर दरगाह पर चादर भेज रहे हैं.
§֍:’मेरे लिए किस्मत की बात…’§ֆ:किरेन रिजीजू ने कहा, “हजरत निजामुद्दीन दरगाह आना हमारे लिए किस्मत की बात है. आदरणीय प्रधानमंत्री जी की जो अजमेर शरीफ के लिए चादर है, उसको हम यहां पर पेश करके अजमेर शरीफ लेकर के जा रहे हैं. कल हम ये चादर चढ़ाएंगे.”
हालिया विवादों से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देश भर में करोड़ों लोग हैं. मैं हर विवाद का जवाब नहीं दे सकता. सरकार और प्रधानमंत्री के पक्ष को लेकर के जा रहा हूं.
प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी लगातार दरगाह पर चादर भेजते आए हैं. उन्होंने गुरुवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के ‘उर्स’ पर लोगों का अभिवादन किया और सभी के जीवन में खुशहाली और शांति की कामना की.
§पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की दी हुई चादर लेकर केंद्रीय मंंत्री किरेन रिजीजू दिल्ली स्थित निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे. पीएम मोदी हर साल की तरह इस साल भी अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर भेज रहे हैं. ऐसे में गुरुवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को ये चादर सौंपी गई. आज वे इस खास चादर को निजामुद्दीन स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर लेकर पहुंचे. इसके बाद इसे अजमेर दरगाह पर भेजा जाएगा.

