֍:कांग्रेस का दिल्लीवालों से वादा §ֆ:दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार 2013 से है. हालांकि, तब AAP को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था और कुल 28 सीटें जीत पाई थी. लेकिन, कांग्रेस के समर्थन से AAP ने केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बना ली थी. उस समय कांग्रेस ने बीजेपी को रोकने के लिए AAP से समझौता कर लिया था और पार्टी के 8 विधायकों ने AAP को बाहर से समर्थन देकर सरकार बनवा दी थी. हालांकि, ये समझौता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और 49 दिन में सरकार गिर गई. दिल्ली में 2015 में फिर विधानसभा चुनाव कराए गए और AAP ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था.
§֍:दिल्ली में AAP ने कांग्रेस से छीनी थी सत्ता§ֆ:AAP ने 2015 में 67 और बीजेपी ने 3 सीटें जीतीं थीं. दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं. 2020 में भी AAP ने 62 सीटें जीतीं और बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की. लेकिन कांग्रेस का लगातार दूसरी बार खाता नहीं खुल सका था. इससे पहले दिल्ली की गद्दी पर कांग्रेस का कब्जा रहा है. कांग्रेस ने 1998, 2003 और 2008 में लगातार जीत दर्ज की. यहां कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रहीं. 2013 के चुनाव में AAP ने कांग्रेस से सत्ता छीनी थी.
§֍:दिल्ली वालों को मिलेगी 400 यूनिट बिजली मुफ्त §ֆ:अब एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में आने के लिए जोर लगा रही है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मंगलवार को ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आती है तो वो हर महीने 400 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे.
§दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं और आम आदमी पार्टी लगातार चौथी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है. हालांकि, विपक्षी दलों ने भी AAP के विजयी रथ को रोकने के लिए मोर्चेबंदी शुरू कर दी है. कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली में बड़ा ऐलान किया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि पार्टी अगर दिल्ली की सत्ता में आती है तो 400 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी.

