֍:चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान §ֆ:केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया मेरे सेनापति हैं, छोटे भाई हैं और सबसे प्यारे हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. सब कह रहे हैं कि भले आम आदमी पार्टी की 2-4 सीटें कम आएं, लेकिन सरकार आम आदमी पार्टी की ही बन रही है. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी की सरकार में फिर से उपमुख्यमंत्री बनेंगे.
§֍:उपमुख्यमंत्री मंत्री बनेंगे सिसोदिया §ֆ:दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि आप लोगों का विधायक अगर उपमुख्यमंत्री होगा, तो सारे अधिकारी फोन पर ही आपके काम कर देंगे. किसी अफ़सर की हिम्मत नहीं होगी, जो उपमुख्यमंत्री की विधानसभा के आदमी का फ़ोन ना उठाए.§दिल्ली में चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. यहां 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत लगा रही हैं, इसी क्रम में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने जंगपुरा में प्रचार के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी की नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही डिप्टी CM होंगे.

