֍:केजरीवाल ने LG को लिखा पत्र §ֆ:केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन पर कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं. अरविंद केजरीवाल ने अपने लेटर में लिखा, ’15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी झंडा फहरायेंगी.’ दरअसल दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है. जिसमें मुख्यमंत्री झंडा फहराते हैं. लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं. इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया है.§जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को झंडा फहराने के संबंध में उपराज्यपाल को लेचर लिखा है. अपने पत्र में केजरीवाल ने बताया है कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मंत्री आतिशी सिंह झंडा फहराएंगी. अरविंद केजरीवाल ने जेल से LG वीके सक्सेना को लिखी चिट्ठी में कहा कि 15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी.

