ֆ:
यह आपके हाथ में है कि मैं जेल जाऊं या नहीं। यदि आप ‘कमल’ (भाजपा का चिन्ह) चुनते हैं, तो मुझे वापस जेल जाना होगा। यदि आप ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार को चुनते हैं, मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप वोट देने जाएं तो आपको ये सोचना होगा कि क्या केजरीवाल को जेल जाना चाहिए
§आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देने की अपील करते हुए नारा दिया कि ‘जो करे केजरीवाल को प्यार, वो करे मोदी को इनकार।” केजरीवाल ने साथ ही लोगों से “तानाशाही” खत्म करने और संविधान “बचाने” के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन केंद्र में सरकार बनाता है तो वह देश की प्रगति के लिए काम करेगा और उनका जेल जाना मायने नहीं रखता है।

