§֍:करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे संजय कपूर§ֆ:बता दें कि संजय कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। उनकी एक बेटी समायरा और बेटा कियान है। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में तलाक फाइनल हुआ। इसके बाद 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस है और संजय, प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा को भी साथ रखते थे।
§֍:करीना, सैफ, मलाइका-अमृता करिश्मा के घर पहुंचे§ֆ:संजय की मौत की खबर के बाद बॉलीवुड से कई सितारे करिश्मा से मिलने उनके घर पहुंचे। करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी करिश्मा के घर नजर आए। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी देर रात करिश्मा के घर पहुंचीं।§
बिजनेसमैन और सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। खबरों के मुताबिक, वह पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उनकी सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें हार्ट अटैक आया और वहीं उनकी जान चली गई।

