֍:इस साल नहीं आएगा ‘कॉफी विद करण’ §ֆ:करण ने ये कन्फर्म किया कि वो इस साल अपने शो के नए सीजन के साथ नहीं लौट रहे. उन्होंने बताया कि वो अपने शो को नए तरह से पेश करने के लिए एक साल का ब्रेक ले रहे हैं. और ‘कॉफी विद करण 9’ 2025 के सेकंड हाफ में आएगा.
§֍:बदल जाएगी ‘कॉफी विद करण’ की दुनिया§ֆ:करण ने आगे कहा, ”कॉफी विद करण’ का संसार ही बदल देते हैं. सीजन 9 को फन, बातचीत और बेधड़कपन से भरते हैं, लेकिन इसे इस तरह करते हैं कि सेलेब्स किसी अजीब, सेंसिटिव स्पेस में न महसूस करें. आप उनसे नहीं पूछ सकते कि कौन सी फिल्म ओवररेटेड है या कौन सी परफॉरमेंस ओवररेटेड है. आप उनसे ये उगलवा ही नहीं पाएंगे.’
करण ने कहा कि उन्होंने 2024 में छुट्टी ली है और उनका शो 2025 में वापस लौटेगा. उनकी वापसी साल के सेकंड हाफ में कहीं होगी. उन्होंने बताया कि वो एक नए तौर-तरीके के साथ वापस आना चाहते हैं.
§नेपोटिज्म के मसले से लेकर तमाम एक्टर्स की लव लाइफ के पंगों तक, बॉलीवुड के बहुत मुद्दे एक आइकॉनिक काउच से ही शुरू हुए हैं. करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ ने जनता को लगातार उनके फेवेरेट सेलेब्स की दिलचस्प जिंदगियों में झांकने का मजेदार मौका दिया है. मगर अब करण अपने इस शो से ब्रेक लेने जा रहे हैं.
करण ने कहा है कि ‘कॉफी विद करण’ के पिछले सीजन में उन्हें खुद ही मजा नहीं आया. उन्हें लगता है कि अब सेलेब्रिटीज उस तरह कैंडिड होकर, बेधड़क बातें नहीं कर पा रहे, जैसे कभी किया करते थे. इसलिए उन्हें भी अपने ही शो को देखकर जैसे ‘झपकी आने लगी.’

