֍:बिग बॉस को मिला नोटिस§ֆ:दरअसल, बिग बॉस कन्नड़ के 11वें सीजन में हाल फिलहाल में एक ‘स्वर्ग और नर्क’ नाम का वीकली टास्क परफॉर्म किया गया. इसमें कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग पार्ट्स में डिवाइड किया गया था, जिसमें से कुछ को जेल जैसी सेटिंग में रखा गया था. इतना ही नहीं महिला आयोग की ओर से की गई शिकायत में ये भी बताया गया है कि इस कार्य में फीमेल्स कंटेस्टेंट्स की निजता और गोपनीयता का भी उल्लंघन किया गया था.
§֍:आयोग ने उठाए सवाल §ֆ:पुलिस सूत्रों ने बताया कि फीमेल कंटेस्टेंट्स को मेल कंटेस्टेंट्स के साथ वॉशरूम शेयर करना पड़ता था. क्योंकि वो नर्क की सजा गुजार रही थीं. जब महिलाएं शौचालय से बाहर निकलती थीं तो पुरुष उन्हें वापस लेकर जाते थे. कम्प्लेंट में ये भी कहा गया है कि खिलाड़ियों के प्रॉपर न्यूट्रिशन और साफ सफाई का भी ध्यान नहीं रखा गया है.
§बिग बॉस का विवादों से गहरा नाता रहा है. एक बार फिर ये शो कानूनी दावपेंच का शिकार हुआ. हालांकि इस बार गाज बिग बॉस के कन्नड़ शो पर गिरी. बिग बॉस कन्नड़ के खिलाफ कर्नाटक राज्य महिला आयोग और कर्नाटक पुलिस ने गोपनीयता भंग करने को लेकर मेकर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया.

