ֆ:
बेंगलुरु पुलिस ने कहा, “कन्नड़ अभिनेता दर्शन और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है. चूंकि यह अभी भी पूछताछ के दायरे में है इसलिए हम ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते, ” फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
§बेंगलुरु सिटी पुलिस ने कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा और उनके नौ सहयोगियों को हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया है.पुलिस के मुताबिक, ये कार्रवाई चित्रादुर्गा के रेनुकास्वामी नाम के एक शख्स की हत्या के केस में की गई है. स्वामी चित्रदुर्ग में एक मेडिकल शॉप में असिस्टेंट थे और हाल ही में उनकी शादी हुई थी. पुलिस के मुताबिक चित्रदुर्ग से मृतक का पहले अपहरण किया गया और शहर के पश्चिमी भाग कामाक्षीपाल्या में उनकी हत्या कर दी गई. उसका शव एक नाले से बरामद किया गया था और उस पर शारीरिक चोटों के निशान थे, जिससे यह हत्या का मामला होने की पुष्टि हुई थी.

