֍:नई फिल्म में कंगना निभाएंगी ये किरदार §ֆ:ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी कि कंगना अब एक नई फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएंगी जिसका नाम है ‘भारत भाग्य विधाता’. तरण के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार इस फिल्म में ‘साधारण लोगों और उनकी असाधारण उपलब्धियों की शानदार कहानी दिखाई जाएगी.’
इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर मनोज तपाडिया हैं जिन्होंने ‘चीनी कम’, ‘मद्रास कैफे’ जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं. मनोज ने 2016 में फिल्म आर माधवन की फिल्म ‘इरुधि सुत्रू’ लिखी थी, जो हिंदी में ‘साला खड़ूस’ नाम से रिलीज हुई थी. बबिता आशीवाल और आदी शर्मा ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रोड्यूसर हैं.
§बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चल रहे विवादों के लिए लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनकी ये फिल्म 6 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होनी थी, मगर विवादों के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने का प्रोसेस फिलहाल होल्ड कर दिया है और फिल्म आगे के लिए टल गई है.
मगर दूसरी तरफ ‘इमरजेंसी’ के विवादों का सामना कर रहीं कंगना रनौत ने एक नया प्रोजेक्ट भी साइन कर लिया है. कंगना अब एक नई फिल्म में काम करने जा रही हैं जिसका टाइटल है ‘भारत भाग्य विधाता’.

