֍:उपराष्ट्रपति ने ये दिया भाषण§ֆ:कमला हैरिस ने भाषण की शुरुआत में अपने पति का जिक्र करते हुए 10वीं सालगिरह की शुभकामनाओं के साथ की. उन्होंने अपनी भारतीय माता का भी जिक्र किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि इस बार उम्मीदबारी काफी अजीब हालातों में हुई है. कमला हैरिस ने इस दौरान अपने सफर के बारे में बताया. उन्होंने शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन स्वीकार कर लिय. उन्होंने कहा कि लोगों की ओर से, प्रत्येक अमेरिकी की ओर से, पार्टी, नस्ल, लिंग या उनके मूल की परवाह किए बिना, मेरी मां की ओर से और उन सभी लोगों की ओर से जो कभी अपनी यात्रा पर निकले हैं, जिनकी कहानी पृथ्वी के सबसे महान राष्ट्र में ही लिखी जा सकती है. मैं संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति बनने के लिए आपका नामांकन स्वीकार करती हूं.’ इस बात को कहते ही सभी लोग तालियों की आवाज के साथ खड़े हो गए.§֍:उपराष्ट्रपति ने मां को लेकर कही ये बात§ֆ:उपराष्ट्रपति ने इस दौरान अपनी भारतीय मां को लेकर बताया कि उनकी परवरिश कैसे हुई. उन्होंने कहा कि उनकी मां 5 फुट लंबी भूरी महिला थीं और वह सख्त थीं, एक रास्ता दिखाने वाली थीं. उन्होंने कहा कि मां ने हमें सिखाया कि अन्याय के बारे में शिकायत न करें बल्कि इसके लिए आवाज उठाएं. उन्होंने हमें सिखाया कि कभी आधे-अधूरे मन से कुछ भी नहीं करना चाहिए और वह खुद इसका एक उदाहरण हैं.’ §अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर काफी माहौल बना हुआ है. इसी के चलते उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपनी उम्मीदवारी को स्वीकार किया है. इस दौरान उन्होंने काफी लंबा मगर जोरदार भाषण दिया, जिससे पूरे कन्वेंशन में तालियों की आवाज सुनाई दी. आलम ये हो गया कि उनको लोगों को रोकना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अपना भाषण शुरु किया.

