֍:प्रभास के स्टारडम ने ढाया कहर§ֆ:’कल्कि 2898 AD’ ने पहले दिन ही 191.5 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी. प्रभास की फिल्म ने 4 दिन लगातार 100 करोड़ रुपये से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. कॉमस्कोर के अनुसार, ‘कल्कि 2898 AD’ की कमाई 4 दिन में 66 मिलियन डॉलर यानी 550 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है.
§֍:इंडिया में लगाई ट्रिपल सेंचुरी §ֆ:’कल्कि 2898 AD’ ने पहले 3 दिन में इंडिया में 217 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया था. गुरुवार को 95 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को, 57.6 करोड़ का कलेक्शन किया. ओपनिंग के धमाके के बाद दूसरा दिन, कामकाजी होने से ये गिरावट नॉर्मल थी.
§֍:इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म§ֆ:2024 में बॉक्स ऑफिस ने कई बड़ी फिल्मों को फ्लॉप या उम्मीद से कम कमाते देखा है. ऐसे में प्रभास की फिल्म 4 दिन में ही, 2024 की सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बन गई है.
इस साल जहां ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ ने 358 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था, वहीं तेज सज्जा की ‘हनुमान’ 350 करोड़ के साथ इससे पीछे थी. कल्कि ने इन दोनों फिल्मों को पहले 3 दिन में ही पार कर दिया था और 4 दिन बाद, इस साल की पहली इंडियन फिल्म बन गई है जिसने 500 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस का आंकड़ा पार किया है.
§प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ थिएटर्स में जमकर भीड़ जुटाने में कामयाब हो रही है. गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी. अब इसे रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं. पॉजिटिव रिव्यूज और जनता से मिल रहे बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के साथ आगे बढ़ रही ‘कल्कि 2898 AD’ ने पहले वीकेंड में ही धमाल मचा दिया है और 2024 की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बन गई है.

