֍:नवंबर में हुए बीजेपी में शामिल§ֆ:आम आदमी पार्टी छोड़कर कैलाश गहलोत नवंबर में भारतीय जनता पार्टी में जुड़ गए. इस दौरान उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी छोड़ना उनके लिए आसान नहीं था. यह फैसला उन्होंने एक रात में नहीं लिया. जो लोग ये नैरेटिव बना रहे हैं कि उन्होंने किसी के दबाव में आकर यह फैसला लिया है तो यह गलत है. उन्होंने आज तक किसी के भी दबाव में कोई काम नहीं किया. 2015 से उन्होंने राजनीतिक जीवन में कभी किसी के दबाव में कुछ काम नहीं किया. §֍:
चुनाव समिति में बने सदस्य
§ֆ:बीजेपी ने चुनाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए यह समिति बनाई है. इसमें प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है, जिसका सदस्य कैलाश गहलोत भी हैं. इस समिति का मकसद दिल्ली में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाना और चुनावी अभियान की देखरेख करना है. इससे पहले पार्टी ने 23 सदस्यों की प्रदेश चुनाव संचालन समिति घोषित की थी. इस समिति की अध्यक्षता दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा करेंगे. संयोजक की जिम्मेदारी हर्षदीप मल्होत्रा को दी गई है. §दिल्ली में 2025 की शुराआत में ही विधानसभा चुनाव शुरु हो जाएंगे. ऐसे में सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी में आम आदमी पार्टी छोड़कर आए कैलाश गहलोत को चुनावी तैयारियों में उतारा है. उन्हें चुनाव संचालन समिति का सदस्य बनाया है.

