ֆ:अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमास के आतंकवादियों से गाजा युद्ध विराम के बदले बंधकों को रिहा करने के इस्राइल के नए प्लान पर सहमत होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस जानलेवा संघर्ष को खत्म करने का यही सबसे अच्छा तरीका है।§ֆ:
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘इस्राइल ने अब एक स्थायी युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई के लिए एक रोड मैप की पेशकश की है। कल यह प्रस्ताव कतर द्वारा हमास को भेजा गया है।’ युद्ध विराम के इस प्रस्ताव के मुताबिक पहले चरण में एक पूर्ण युद्ध विराम होगा। गाजा में आबादी वाले क्षेत्रों से इस्राइल की सेना की वापसी होगी। कुछ बंधकों की रिहाई होगी। फलस्तीनी नागरिक गाजा में अपने घरों में लौट सकेंगे और मानवीय मदद बढ़ाई जाएगी। दूसरे चरण में शत्रुता का स्थायी अंत होगा। रिहाई के लिए बंधकों की अदला-बदली होगी। इस्राइली सेना गाजा से हट चुकी होगी। जबकि तीसरे चरण में गाजा के पुनर्निर्माण की योजना होगी। बंधकों के अवशेष उनके परिवारों को लौटाएं जाएंगे।
§रिहाई के लिए बंधकों की अदला-बदली होगी। इस्राइली सेना गाजा से हट चुकी होगी। जबकि तीसरे चरण में गाजा के पुनर्निर्माण की योजना होगी। बंधकों के अवशेष उनके परिवारों को लौटाएं जाएंगे।

