֍:राजभवन प्रवक्ता ने दी जानकारी§ֆ:राजभवन के प्रवक्ता ने जानाकारी देते हुए कहा, “उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 18 और 19 के तहत उन्हें प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 4 नवंबर को सुबह 11.30 बजे श्रीनगर में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए विधानसभा का सत्र बुलाया है.”§ֆ:उपराज्यपाल ने आदेश दिया है कि पहले सुबह 10.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव होगा. इस बीच, सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायक अब्दुल रहीम राथर के अध्यक्ष चुने जाने की उम्मीद है. एनसी को विधानसभा के 90 सदस्यों में से 55 का समर्थन प्राप्त है. §ֆ:§ֆ:§֍:गठबंधन की जीत§ֆ:जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की है. इसमें 90 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 और कांग्रेस ने 6 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, बीजेपी 29 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही. एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने 16 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.§जम्मू-कश्मीर में हाल ही में विधानसभा चुवान के रिजल्ट जारी हुए. अब राज्य में सरकार बनने के बाद नई विधानसभा का पहला सत्र शुरु होने जा रहा है. ये सत्र 4 नवंबर से शुरु होने वाला है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. इसके लिए राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 4 नवंबर को उपराज्यपाल विधानसभा को संबोधित करेंगे.

