֍:जंयत चौधरी ने लिखी सीएम को चिट्ठी §ֆ:राष्ट्रीय लोक दल के नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश के बाढ़-बारिश से प्रभावित किसानों को जल्द जल्द मुआवजा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है. अतिवृष्टि से किसानों की फसलों के नुकसान पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी में कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश समेत ब्रज क्षेत्र के किसानों जल्द मुआवजा राशि जारी की जाए.
जयंत चौधरी ने लिखा कि पिछले दिनों मैंने उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र के दौरे के समय अनेक गांवों का भ्रमण किया है और यह देखने में आया है कि इस क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों का अत्यधिक नुकसान हुआ है और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाये जाने की आवश्यकता है.
§ֆ:§֍:बाढ़ के कारण कई गांव हुए प्रभावित §ֆ:उन्होंने लिखा कि पूरे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ ब्रज क्षेत्र के प्रभावित गांवों का भी प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र सर्वे करवाकर यहां के बाढ़ पीड़ित किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ के साथ-साथ उपयुक्त मुआवजे का भी लाभ दिलाया जाए.
§۩:Uploads/NewsImages/24-09-2024/aJqCbAVHM8CisuwcDdDG.jpg|§देशभर के ज्यादातर हिस्सों में जमकर बारिश होने के चलते उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली तकरीबन सभी प्रमुख नदियां उफनाई हुई हैं. गंगा, यमुना, राप्ती, गोमती समेत अन्य नदियों खतरे के निशान पर बह रही हैं. इसके चलते उन्नाव, कानपुर, इटावा, लखनऊ, गाजीपुर, जालौन समेत दो दर्जन से ज्यादा जिलों के सैकड़ों गांवों में पानी घुस गया है. जबकि, कई हजार एकड़ में खड़ी खरीफ सीजन की फसलें मक्का, मूंग, बाजरा, धान पानी में डूब गई हैं. इसके चलते किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा है. किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है.

