• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

जयपुर पहुंचे जयंत चौधरी, मेगा स्किल सेंटर और वन मिशन का किया उद्घाटन

Fiza by Fiza
July 12, 2025
in कृषि समाचार
0
जयपुर पहुंचे जयंत चौधरी, मेगा स्किल सेंटर और वन मिशन का किया उद्घाटन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने जयपुर पहुंचकर प्रदेश में पार्टी के चुनावी अभियान की जोरदार शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि रालोद इन योजनाओं को जमीन पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

जयंत चौधरी ने चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान में एग्री-बिजनेस और डिजिटल खेती से जुड़ी नई तकनीकों पर आधारित एक अत्याधुनिक कौशल केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र युवाओं, कृषि उद्यमियों और सहकारी समितियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इस दौरान उन्होंने पूर्व अधिगम की मान्यता (RPL) के तहत प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया।

किसान बनेगा बदलाव का सूत्रधार

जयंत चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “किसान देश की रीढ़ है और आने वाले चुनावों में वह निर्णायक भूमिका निभाएगा। हमारी कोशिश है कि ग्रामीण युवा और किसान नई तकनीक और कौशल से जुड़ें, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिल सके।”

 स्मृति वन’ और हरियाली का संकल्प

जयपुर ग्रामीण के नेहटा गांव में चौधरी चरण सिंह परिवार वानिकी मिशन के दूसरे चरण का उद्घाटन करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि यह मिशन केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि “किसान आदर्श और पारिवारिक जिम्मेदारी का प्रतीक” है।
मिशन का लक्ष्य 2027 तक 1.25 करोड़ पौधे लगाना और 125 ‘स्मृति वन‘ तैयार करना है। राजस्थान में शुक्रवार को एक दिन में 500 स्थानों पर एक लाख पौधे लगाकर एक बड़ा पर्यावरणीय संदेश दिया गया।

राजस्थान में RLD का मिशन 2025

जयंत चौधरी ने साफ किया कि रालोद अब राजस्थान में भी संगठनात्मक विस्तार की दिशा में तेजी से काम करेगी। उन्होंने कहा, “हम हर गांव-कस्बे तक पहुंचकर युवाओं को जोड़ेंगे और एक मजबूत संगठन बनाएंगे।“रालोद प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने जानकारी दी कि जल्द ही राज्य के सभी संभागों और फिर तहसीलों में बड़ी जनसभाएं और रैलियां आयोजित की जाएंगी।

जनसुनवाई केंद्रों से होगी सीधी पहुंच

जयंत चौधरी ने ऐलान किया कि पार्टी जनसुनवाई केंद्र स्थापित करेगी, जिससे आम जनता सीधे पार्टी से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि “कई योजनाएं जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पातीं। हमारा लक्ष्य है कि इन योजनाओं को हर वंचित तक पहुंचाया जाए।”

जयंत चौधरी की जयपुर यात्रा ने साफ संकेत दे दिया है कि रालोद अब सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहने वाली। स्किल सेंटर से लेकर वन मिशन और जनसुनवाई केंद्रों तक—RLD राजस्थान में राजनीतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय बदलाव का नया चेहरा बनकर उभरना चाहती है।

Previous Post

हरियाणा सरकार का तोहफा! अब 31 जुलाई तक करें बागवानी फसलों का बीमा, सिर्फ 750 रुपये में मिलेगा 30 हजार तक का कवरेज

Next Post

सूखा प्रभावित जिलों के लिए केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार मिलकर बनाएंगे ‘इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान

Next Post
सूखा प्रभावित जिलों के लिए केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार मिलकर बनाएंगे ‘इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान

सूखा प्रभावित जिलों के लिए केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार मिलकर बनाएंगे 'इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मौसम
  • लेख
  • योजना
  • पशुपालन

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.