֍:जानें क्या है टिकट का रेट?§ֆ:रोडवेज बसों में अभी तक टू बाय टू जनरथ बस में यह किराया 380 रुपये था. वहीं थ्री बाय टू जनरथ बस में दिल्ली तक का किराया 329 से घटाकर 296 रुपये कर दिया गया है. मुरादाबाद से मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बरेली, लखनऊ आदि सभी शहरों के लिए किराये में यह कटौती की गई है. यह व्यवस्था 25 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी.§֍:यात्रियों में कमी आने पर किराया घटा§ֆ:अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, मुरादाबाद परिक्षेत्र की आरएम ममता सिंह ने बताया कि मुरादाबाद व पीतलनगरी डिपो से रोजाना औसतन 30 एसी बसें विभिन्न शहरों के लिए चलती हैं. सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली, हरिद्वार, लखनऊ रूट पर रहते हैं. सर्दियों में इन रूटों पर भी यात्रियों की संख्या में कमी आई है. इसी कारण किराए में घटौती की गई है. §֍:नया किराया लिस्ट जारी
§₻:
§भारत में एक जगह से जूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन के बाद रोडवेज बस सेवा सबसे किफायती मानी जाती है. ऐसे मे सर्दियों के बढ़ने पर रोडवेज द्वारा एसी बसों का किराया कम कर दिया है. अब मुरादाबाद से दिल्ली तक एसी बस का सफर मात्र 321 रुपये में कर सकेंगे.
§₻:
| कहां से कहां तक | बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) |
| मुरादाबाद से कौशांबी | थ्री बाय टू जनरथ | 329 | 296 |
| मुरादाबाद से कौशांबी | टू बाय टू जनरथ | 380 | 321 |
| मुरादाबाद से आगरा | थ्री बाय टू जनरथ | 489 | 437 |
| मुरादाबाद से आगरा | टू बाय टू जनरथ | 573 | 479 |
| मुरादाबाद से अलीगढ़ | थ्री बाय टू जनरथ | 317 | 289 |
| मुरादाबाद से अलीगढ़ | टू बाय टू जनरथ | 372 | 310 |

