֍:निर्विरोध चुने गए ICC के नए चेयरमैन§ֆ:ICC के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है. वो लगातार दूसरी बार इस पद पर रहे हैं. मगर उन्होंने हाल ही में तीसरे कार्यकाल की दौड़ से खुद को अलग कर लिया है. ऐसे में खेल की वैश्विक संचालन संस्था ICC में जय शाह के भविष्य की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही थी.
§֍:जय शाह की नियुक्ति पर आईसीसी का बयान§ֆ:आईसीसी की ओऱ से जारी बयान में कहा गया, ‘जय शाह को निर्विरोध ICC का नया चेयरमैन चुना गया. जय शाह अक्टूबर 2019 से BCCI के सचिव और 2021 से एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन हैं. वो 1 दिसंबर से यह पद (ICC चेयरमैन) संभालेंगे. पूर्व चेयरमैन ग्रेग बार्कले के चुनाव से हटने के बाद वह इकलौते उम्मीदवार थे.’
§֍:क्या सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने शाह§ֆ:इस नियुक्ति के साथ ही 35 साल की उम्र में जय शाह ICC के इतिहास में सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन गए हैं. बता दें कि जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने अतीत में आईसीसी का नेतृत्व किया है.
§Jay Shah ICC New Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. वो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए चेयरमैन बन गए हैं. जय शाह अब अब ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे. जय शाह ICC चेयरमैन पद के लिए आवेदन करने वाले अकेले आवेदक रहे. ऐसे में चुनाव नहीं हुआ और जय शाह को ही निर्विरोध चुना गया. बता दें कि आवेदन की आखिरी तारीख मंगलवार (27 अगस्त) थी.

