֍:इन राज्यों में फिर बदलेगा मौसम §ֆ:भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि IMD ने कहा है कि पश्चिमी अफगानिस्तान और उससे सटे ईरान के कुछ इलाकों में चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है जिसके प्रभाव में भारत के कई इलाकों में मौसमी बदलाव देखे जाने की संभावना है.
§֍:कहां-कहां होगी बारिश §ֆ:इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. इन इलाकों में 05 फरवरी, 2025 तक उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 8 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भारत को प्रभावित कर सकता है. इसकी वजह से 08 और 09 फरवरी, 2025 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है.
§Weather Update: मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों वाले राज्यों में 5 फरवरी तक छिटपुट बारिश के आसार हैं. साथ ही उत्तर पश्चिम के राज्यों में आज यानी मंगलवार तक घना कोहरा छाया रह सकता है और इसके बाद कोहरे की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. जिन राज्यों के लिए यह अपडेट दिया गया है उनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान आते हैं.

