֍:UGC ने भेजा पत्र§ֆ:यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी ने सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा है. इसमें संस्थानों के कैंपस में इंसीनरेटर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं. मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देना और शिक्षण संस्थानों में महिलाओं के लिए सहायक वातावरण मुहैया कराना है. यूजीसी ने पत्र में लिखा कि यह एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है. इसके लिए जुड़े उत्पादों तक पहुंच आवश्यक है, ताकि महिलाओं की शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों में बिना किसी परेशानी, हिचक या बाधा के पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो सके. इसके लिए एक सहायक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना जरूरी है, ताकि महिलाओं की सुरक्षित, सस्ती व स्वच्छ उत्पादों तक पहुंच आसान हो.§विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता के लिए एक नई पहल शुरु की है. इसमें अब देश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेज परिसरों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाना अनिवार्य हो गया है. विश्विद्यालय अनुदान आयोग ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को कांपस में मासिक धर्म स्वच्छता सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है और 25 मार्च तक रिपोर्ट जारी करने को कहा है.

