֍:तमिलनाडु में बनेगा नया लॉन्च पैड§ֆ:इसरो कई अंतरिक्ष के अभियानों पर तेजीसे कार्य कर रही है. ऐसे में अब एक और लॉन्च पैड की जरूरत आन पड़ी है. इसी को देखते हुए इसरो ने अपने दूसरे लॉन्च पैड का स्थापना पर कार्य कर रहा है. तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के कुलसेकरपट्टनम में अस नए लॉन्च पैड के निर्मार्ण की योजना बनाई गई है. ऐसे में लॉन्चिंग की क्षमता तो बढ़ेगी ही साथ ही अंतरिक्ष अभियानों को ज्यादा तेजी और सुगमता से पूरा कर सकेंगे.§ֆ:§֍:जिले में भूमि अधिग्रहण शुरु§ֆ:कुलसेकरपट्टनम में रॉकेट लॉन्च पैड के निर्माण के लिए 2,233 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष फरवरी में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी थी. इसके बाद इसरो ने यहां रोहिणी रॉकेट लॉन्च करने की घोषणा की.
आज से इस परियोजन के तहत कुलसेकरपट्टनम में रॉकेट लॉन्च पैड निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है. इस मौके पर सतीश धवन अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक राजाराजन और इसरो के अन्य वैज्ञानिकों ने भूमि पूजन किया.
§भारतीय इंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का मुख्य रॉकेट लॉन्च पैड आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में है. अभी तक के सभी ऐतिहासिक मिशन इसी जगह से लॉन्च हुए हैं. इस केंद्र से पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे रॉकेटों की मदद से देश और दुनिया के कई उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे गए हैं. इसी के साथ अब इरसो अपनेद दूसरे लॉन्च पैड पर काम कर रहा है. इसमें कई खास चीजें होने वाली हैं.

