ֆ:
पीएम नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, ‘अल जजीरा के पत्रकारों ने इजरायल की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाया और सैनिकों के खिलाफ भड़काया. अब हमारे देश से हमास के ‘मुखपत्र’ को बाहर करने का समय आ गया है.’
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने यह आदेश ऐसे वक्त दिया है, जब कतर गाजा में युद्ध को लेकर इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते में मदद कर रहा है.यह पहली बार है जब इजरायल ने किसी विदेशी समाचार संस्थान के कामकाज को रोक दिया है.
§इजरायल ने कतर के स्वामित्व वाले ब्रॉडकास्टर ‘अल जजीरा’ के देश में स्थित कार्यालयों को रविवार को बंद करने का आदेश दिया. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट ने गाजा में युद्ध जारी रहने तक नेटवर्क को यह कहते हुए बंद कर दिया कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है.

