֍:रिजवान ने की थी IED ब्लास्ट टेस्टिंग§ֆ:आतंकी रिजवान अली एक IED एक्सपर्ट आतंकी है. आतंकी रिजवान से स्पेशल सेल की टीम और केंद्रीय जांच एजेंसी पूछताछ कर रहीं हैं. रिजवान और उसके साथियों ने दिल्ली के यमुना बैंक और दिल्ली के ओखला इलाके में IED ब्लास्ट की टेस्टिंग की थी. इसी के साथ आतंकी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी IED ब्लास्ट की टेस्टिंग की थी.§दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बहादुरी का काम किया है. असल में कुख्यात ISIS आतंकी रिजवान, जो कि काफी समय से पुलिस से बचता फिर रहा था. ऐसे आतंकी को दिल्ली में पकड़ लिया गया है. दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आतंकी पर 3 लाख रुपये का इनाम भी था. रिजवान काफी समय से NIA की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था. आतंकी रिजवान दिल्ली के दरियागंज इलाके का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को आतंकी रिजवान अली के बारे में सूचना मिली थी कि रिजवान रात को बायोडायवर्सिटी पार्क, गंगा बक्श मार्ग पर आने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा ट्रैप लगाकर करीब 11 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 30 बोर की एक स्टार पिस्टल, 3 कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए. पुलिस इन बरामद फोन का डेटा खंगाल रही है. बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रिजवान के खिलाफ UAPA और Explosive Act में मामला दर्ज किया हुआ था.

