֍:कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल §ֆ:मंगलवार, यानी 20 फरवरी को कांग्रेस के तमाम रणनीतिकारों की बैठक होगी. जिसमें प्रभारी जितेंद्र सिंह और जीतू पटवारी रहेंगे मौजूद. विधायकों को भी पार्टी ने तलब किया है. कांग्रेस को डर है कि कहीं कमलनाथ के साथ विधायक भी दूसरी पार्टियों में शामिल हो सकते हैं. इस बीच सभी अटकलों पर विराम लगाने के लिए कांग्रेस की ओर से आपात बैठक का आयोजन किया गया है. ताकि पार्टी के दिग्ग नेताओं और विधायकों से वन-टू-वन चर्चा की जा सके.
§2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के एकाएक नेता दूसरे राजनीतिक दलों का दामन थाम रहे हैं. इस बीच मध्यप्रदेश की राजनीति से भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ अपने बेटे और कई विधायकों के साथ बीजेपी का दामन थाम सकतें हैं. इन सभी अटकलों के बीच कांग्रेस पार्टी ने एक अपातकालीन बैठक बुलाने का फैसला लिया है.

