ֆ:याची श्रवण पांडेय के अधिवक्ता विभु राय का कहना है कि आयोग 302 पदों पर भर्तियां कर चुका है और सभी को नियुक्तियां भी मिल गई हैं. ऐसे में अब हाई कोर्ट ने आयोग से सवाल किया है कि जिन अभ्यर्थियों की कोडिंग की वजह से कॉपियों में अदला-बदली हुई है उनके रिजल्ट का क्या होगा? कोर्ट ने इसका जवाब देने के लिए कहा है. कोर्ट ने पूछा है कि अगर दोबारा परीक्षा करवाई जाती है तो कितने अभ्यर्थी बाहर किए जाएंगे और कितनों को स्थान मिलेगा, साथ ही साथ जिन अभ्यर्थियों की जॉइनिंग हो चुकी है उनका क्या किया जाएगा? कोर्ट आयोग से इन सभी सवालों का जवाब नए सिरे से हलफनामे में चाहता है. इस मामले को लेकर हाई कोर्ट 8 जुलाई को सुनवाई करेगा.’§
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे 2022 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी हुई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में आयोग ने गड़बड़ी की बात स्वीकार कर ली है. आयोग ने हाई कोर्ट में जानकारी दी है कि रिजल्ट तैयार करने वाले पांच अधिकारियों को दोषी मानते हुए तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

