• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC का डिजिटल सफाया! रेलवे ने 2.5 करोड़ फेक आईडी की काट, अब आम यात्रियों को मिलेगी राहत

Fiza by Fiza
July 26, 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
IRCTC का डिजिटल सफाया! रेलवे ने 2.5 करोड़ फेक आईडी की काट, अब आम यात्रियों को मिलेगी राहत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में चल रहे भारी गड़बड़झाले पर बड़ी सर्जरी कर दी है। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने 2.5 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध यूजर आईडी डिएक्टिवेट कर दी हैं। ये फैसला टिकट बुकिंग में हो रहे दुरुपयोग, खासकर बॉट्स और एजेंटों द्वारा तत्काल टिकटों की हेराफेरी को रोकने के लिए लिया गया है।यह जानकारी संसद में सांसद ए.डी. सिंह के सवाल के जवाब में सरकार द्वारा दी गई।

क्यों लिया गया ये फैसला?

लंबे समय से यात्रियों की शिकायत थी कि जैसे ही तत्काल टिकट बुकिंग विंडो खुलती है, कुछ ही मिनटों में सभी टिकट गायब हो जाते हैं। कारण था – बॉट्स और अवैध एजेंट, जो फर्जी ID से टिकट बुक करके आम यात्रियों को पीछे छोड़ देते थे।अब इन 2.5 करोड़ फर्जी और संदिग्ध अकाउंट्स के डिएक्टिवेट होने से आम यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना कई गुना बढ़ेगी।

रेलवे ने किए ये बड़े बदलाव

  1. तत्काल टिकट बुकिंग में आधार अनिवार्य:
    अब 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जिनकी IRCTC आईडी आधार से वेरिफाइड होगी।

  2. एजेंटों पर समय सीमा की रोक:
    एजेंट तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर सकेंगे।

  3. ‘पहले आओ, पहले पाओ’ नियम लागू:
    टिकट अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ही मिलेंगे, चाहे ऑनलाइन हो या PRS काउंटर से।

  4. 89% टिकट अब ऑनलाइन बुक हो रहे हैं, इसलिए PRS काउंटर्स पर भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया गया है।

  5. इमरजेंसी कोटा में नई व्यवस्था:
    अब इस कोटे (MP, वरिष्ठ नागरिक, मेडिकल इमरजेंसी आदि) में टिकट यात्रा के 1 दिन पहले ही बुक हो सकेंगे।

  6. वेटिंग लिस्ट पर खास नजर:
    ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जहां भी मांग ज्यादा है, वहां रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।

डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और कदम

रेलवे के इस कदम से न सिर्फ आम यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि डिजिटल बुकिंग को भी पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सकेगा। फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के साथ अब रेलवे अपने भरोसेमंद यात्रियों को बेहतर सेवा देने की ओर अग्रसर है।

Previous Post

उन्नाव में यूपी को मिली पहली AI-आधारित मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Next Post

ई-नाम प्लेटफॉर्म पर किसानों और व्यापारियों का रिकॉर्ड पंजीकरण, 1.79 करोड़ से अधिक किसानों को मिल रहा लाभ

Next Post
ई-नाम प्लेटफॉर्म पर किसानों और व्यापारियों का रिकॉर्ड पंजीकरण, 1.79 करोड़ से अधिक किसानों को मिल रहा लाभ

ई-नाम प्लेटफॉर्म पर किसानों और व्यापारियों का रिकॉर्ड पंजीकरण, 1.79 करोड़ से अधिक किसानों को मिल रहा लाभ

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.