ֆ:ईरानी ने कहा कि यह चुनाव उन लोगों को दंडित करने के लिए है जो “राम विरोधी, आरक्षण विरोधी, सनातन धर्म” के खिलाफ हैं और देश को “विकसित राष्ट्र” बनाने के केंद्र के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं।” ईरानी ने कहा, “बिहार में शहजादा सनातन धर्म का अपमान करते रहते हैं। मैं सभी राम भक्तों से हनुमान बनने और उन नेताओं की “लंका” को जलाने का आग्रह करती हूं जो सनातन धर्म के खिलाफ हैं और विकसित भारत बनाने के हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के खिलाफ काम कर रहे हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सिर्फ मुसलमानों को फायदा पहुंचाने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात कह रहे हैं जोकी पूरी तरह से अनुचित और असंवैधानिक है।
§भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के पक्ष में पटना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल और तेजस्वी का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा, “संप्रग शासन के दौरान, शहजादे की पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए। दोनों शहजादे राम विरोधी और सनातन धर्म विरोधी हैं।”

