֍:
कांग्रेस ने की थी शिकायत
§ֆ:महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की मांग के बाद रश्मि शुक्ला को पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद संजय वर्मा को जिम्मेदारी सौंपा गई. उन्हें चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक इस पद पर बने रहना था, जबकि रश्मि शुक्ला को तब इसी अवधि के लिए अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया था. हालांकि चुनावी प्रक्रिया पूरी होने और चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर आदर्श आचार संहिता समाप्त होने की घोषणा कर दी. §ֆ:गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि सरकार ने रश्मि शुक्ला की अनिवार्य छुट्टी की अवधि समाप्त कर दी है और उन्हें डीजीपी के रूप में अपनी भूमिका फिर से संभालने का निर्देश दिया है, संजय वर्मा ने उन्हें वापस कार्यभार सौंप दिया है.§֍:पहली महिला डीजीपी§ֆ:पहली महिला डीजीपी§महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के खत्म होते ही आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. राज्य के गृह विभाग द्वारा सोमवार शाम जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई. इससे पहले 5 नवंबर को चुनाव आयोग के आदेश के बाद सीनियर IPS अधिकारी संजय वर्मा को नियुक्त किया गया था और रश्मि शुक्ला को छुट्टी पर भेज दिया गया था.

