֍:17 साल बाद RCB ने जीता मैच §ֆ:17 साल बाद आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का खिताब पहली बार अपने नाम किया है. इस महाजीत के बाद विराट कोहली काफी भावुक नजर आए. कोहली इकलौते खिलाड़ी हैं जो आरसीबी के साथ शुरू से जुड़े हुए हैं. इस जीत के बाद कोहली का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.
कोहली ने आगे कहा, ‘एबी (डिविलियर्स) ने इस फ्रेंचाइज़ी के लिए जो किया है, वह जबरदस्त है. मैंने उन्हें मैच से पहले भी कहा था – यह जीत उतनी ही तुम्हारी भी है और मैं चाहता था कि तुम हमारे साथ जश्न मनाओ. वह आज भी हमारे लिए सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि वह चार साल पहले संन्यास ले चुके हैं. उन्हें हमारे साथ इस पोडियम पर होना ही चाहिए.’
§֍:बोले-मैं हमेशा वफादार रहा§ֆ:कोहली ने कहा कि मैं इस टीम के प्रति हमेशा वफादार रहा हूं, चाहे कुछ भी हो जाए. ऐसे पल भी आए जब मैंने सोचा कि शायद छोड़ दूं, लेकिन मैंने इस टीम का साथ नहीं छोड़ा. मेरा दिल बेंगलुरु के साथ है, मेरी आत्मा बेंगलुरु के साथ है, और जब तक मैं आईपीएल खेलूंगा, इसी टीम के लिए खेलूंगा. आज रात मैं सुकून की नींद सोऊंगा. मुझे नहीं पता कि मैं यह खेल और कितने साल खेल पाऊंगा. ‘
कोहली ने ईश्वर का धन्यवाद किया और कहा कि आखिरकार यह जीत मेरी झोली में आई. कोहली ने कहा कि नीलामी के बाद बहुत से लोगों ने हम पर सवाल उठाए थे, लेकिन दूसरे दिन तक हमें विश्वास हो गया था कि हमारे पास सब कुछ है जो हमें चाहिए.
§17 साल बाद आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का खिताब पहली बार अपने नाम किया है. इस महाजीत के बाद विराट कोहली काफी भावुक नजर आए. कोहली इकलौते खिलाड़ी हैं जो आरसीबी के साथ शुरू से जुड़े हुए हैं. इस जीत के बाद कोहली का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.

